सीआईए-2 की टीमों ने खंगाले बैंक खाते
गोपनीय सूचनाएं देने के बदले फंडिंग की आशंका को लेकर भी जांच एजेंसियां गहनता से जांच कर ही हैं। सीआईए-2 की टीमों ने सबगा गांव के पंजाब सिंध बैंक में सुनील व उनके परिवार से जुड़े खातों को भी खंगाला। हालांकि अब तक पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की फंडिंग की पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा सुनील के पैन व आधार कार्ड से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल की जा रही है कि सुनील के नाम क्या-क्या संपत्ति है।
सीआईए-2 की टीम चार दिन के रिमांड के दौरान सुनील के मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सुनील के अलावा इलाके के कुछ और लोग भी इस हनीट्रैप के जाल में फंसे हैं। उस लोकेशन व नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है, जहां से महिला यह ऑपरेट कर रही थी। आईबी से मिले इनपुट के बाद सीआईए-2 की टीम ने आरोपी को 2 जनवरी को काबू किया था। 3 जनवरी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था।