फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धान की आवक घटी तो उठान में तेजी, 15 तक होगी सरकारी खरीद

विज्ञापन
अंबाला सिटी की अनाजमंडी में चल रहा धान उठान का कार्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलबेडा। सिटी की नई अनाज मंडी में धान की आवक में अब दिन-प्रतिदिन कमी दर्ज की जा रही है, जबकि मंडी से फसलों के उठान का कार्य तेजी से चल रहा है। दीपावली की छुट्टियों के कारण उठान की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी पड़ी थी। इस कारण मंडी में धान का स्टॉक जमा हो गया था। हालांकि, अब उठान कार्य में गति आने से मंडी व्यवस्था में सुधार हो रहा है।
मंडी सचिव दलेल सिंह ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 15 नवंबर तक धान की सरकारी खरीद जारी रहेगी। सरकार की ओर से किसानों की सुविधा के लिए प्रति एकड़ 26 क्विंटल धान की खरीद सीमा को बढ़ाकर 29 से 30 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया गया है। उन्होने कहा कि बची हुई फसल का उठान भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अनाज मंडी में अब बारीक धान की विभिन्न किस्मों (जैसे बासमती डीबी 1401 और 1509) की आवक भी शुरू हो चुकी है। बारीक धान की खरीद मुख्य रूप से निजी व्यापारियों द्वारा की जा रही है। मंडी में बोली लगाने के दौरान व्यापारियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। इससे किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन


मंडी में खरीद और उठान की स्थिति
मंडी समिति के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में पीआर धान की कुल प्रगतिशील आवक 11,31,366 क्विंटल तक पहुंच चुकी है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (10,45,825 क्विंटल) से अधिक है। मंडी में अब तक कुल 21,229 गेट पास काटे जा चुके हैं। बीते दो दिनों में 119 नए गेट पास जारी किए गए। मंडी में धान की खरीद दो प्रमुख एजेंसियों डीएफएससी और हैफेड द्वारा की जा रही है। डीएफएससी ने अब तक 7,25,100 क्विंटल धान की खरीद की है। इसमें से 7,23,121 क्विंटल (99.73%) का उठान पूरा हो चुका है। वहीं हैफेड एजेंसी द्वारा 3,76,002 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसमें से 3,39,762 क्विंटल (90.36%) का उठान हो चुका है। मंडी में सरकारी व निजी खरीद मिलाकर अब तक 96.53% फसल का उठान कार्य संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें