फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चीन निर्मित माझे में उल्लू उलझा, टीम ने बचाया

Sat, 14 Feb 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। घेल रोड क्षेत्र में चाइनीज मांझा में एक उल्लू उलझ गया। मांझा उसके गले, पंखों और पैरों में कसकर फंसा हुआ था, जिससे वह उड़ नहीं पा रहा था। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग की रेस्क्यू टीम से भरत सिंह व वंदे मातरम् दल से सौरव और मनीष तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रेस्क्यू के दौरान टीम ने उल्लू के गले और पंखों में फंसे चाइनीज़ मांझे को सुरक्षित रूप से काटकर निकाला। मांझे की तेज धार के कारण उल्लू के पैर पर हल्का घाव हो गया था, जिस पर तुरंत मरहम-पट्टी की गई। प्राथमिक उपचार के साथ-साथ उल्लू के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था की गई। चिकित्सकीय देखरेख में उल्लू के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से मुक्त किया जाएगा।
चाइनीज़ मांझा समाज के लिए एक गंभीर खतरा : वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार और अंबाला की पशु पक्षी प्रेमी संस्था वंदे मातरम् दल ने कहा कि चाइनीज मांझा समाज के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को चाइनीज मांझे से दूर रखें और सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का ही उपयोग करें।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चाइनीज़ मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों व व्यक्तियों पर कठोर दंड लगाया जाना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें