फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खुले में बॉक्सिंग बनी चुनौती, वार्मअप करने पर बीमार होने का बढ़ा खतरा

Fri, 16 Jan 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडी कालेज में ठंड में प्रे​क्टिस करते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला में मुक्केबाजी से जुड़े कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बुधवार को एसडी कॉलेज में मुक्केबाजी के कई खिलाड़ी मैदान में ठंड के बीच जूझते दिखाई दिए। ठंड में पहले खिलाड़ी वार्मअप करते हैं जब शरीर गर्म हो जाता है तो फिर प्रैक्टिस शुरू करते हैं। ऐसे में ठंड इन खिलाड़ियों के हौंसले पस्त करने का काम कर रही है और बीमारी के खतरे को बढ़ा रही है।
विज्ञापन

शरीर गर्म होने के बाद जब ठंड के प्रकोप में आता है तो बीमार पड़ने की संभावना रहती है। खिलाडि़यों के लिए खुले आसमान के नीचे तैयारी करना चुनौती से कम नहीं हैं। अभी एसडी कॉलेज ने खिलाड़ियों को अपने यहां तैयारी करने के लिए स्थान देकर खिलाड़ियों की मदद की है। ऐसे में खिलाड़ी खेल अधिकारियों से इंडोर हॉल की मांग कर हैं।





चोट लगी तो रद्द करनी पड़ती है तैयारी



खुशी ने बताया कि वह राज्य स्तर की खिलाड़ी हैं उनके पास एक सिल्वर और दो कांस्य पदक है। सर्दी में चोट लगने पर वह खेल नहीं पाते हैं। ऐसे में ट्रेनिंग रद्द करनी पड़ जाती है। सर्दी में अक्सर चोट लग ही जाती है। इसलिए इंडोर हॉल की काफी जरूरत है।
विज्ञापन




-

ठंड से बीमार होने का खतरा



बॉक्सर आदित्य ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। वह खुले में बॉक्सिंग का अभ्यास करते हैं उनके पास कोई इंडोर हाल नहीं हैं। वार्मअप के दौरान शरीर गर्म होता है और पसीना निकलने लगता है। मगर जैसे ही वार्मअप बंद किया तो ठंड से शरीर ठंडा पड़ जाता है। ऐसे में ठंड में बीमार होने का खतरा बना रहता है।



ठंड में तैयारी करना चुनौतीपूर्ण

बॉक्सर अनुराधा ने बताया कि उनकी स्टेट में भागीदारी है। वह ठंड में अभ्यास कर रही हैं लेकिन ठंड में तैयारी करना काफी चुनौतीपूर्ण है। इसके बाद भी वह पूरे जोश से अभ्यास करने में लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें