फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के दूसरे रूट प्रभावित : पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड के यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे की इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फोटो: 49
विज्ञापन

- दूसरे राज्यों की बसों में यात्रा करने को मजबूर हुए यात्री

- पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के यात्री रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सामान्य पात्रता परीक्षा ‘सीईटी’ के चलते लंबे रूट की बसें प्रभावित रहीं। अंबाला डिपो की बसें अभ्यर्थियों को लेकर दिनभर चंडीगढ़ व विभिन्न सेंटरों तक पहुंचाती रहीं तो वहीं दूसरी ओर रोडवेज की बसों का लंबे मार्ग पर संचालन नहीं हुआ, जिस कारण कारण लंबे मार्ग के यात्री परेशान रहे और बसों की इंतजार करते नजर आए। इस दौरान यात्रियों ने दूसरे राज्यों की बसों में सफर किया, इसके अलावा रोडवेज की कुछ बसें लोकल मार्ग पर संचालन करती नजर आई। इसके अलावा पांच वातानुकूलित बसों को अंबाला छावनी से दिल्ली के भेजा गया।


इन मार्ग पर नहीं हुआ बसों का संचालन
अंबाला छावनी और अंबाला सिटी बस अड्डे से शनिवार को रोडवेज की बसों का राजस्थान, जालंधर, अमृतसर, लखनऊ, हरिद्वार, ऋषिकेश, व अन्य मार्ग पर संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन



इन मार्ग पर भेजी गई रोडवेज की बसें
दोपहर के समय अंबाला छावनी बस अड्डे पर दिल्ली के यात्रियों बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली के लिए पांच वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू किया गया जो यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची।
विज्ञापन



नारायणगढ़ सब डिपो की बसों का इन मार्ग पर नहीं हुआ संचालन
इसी तरह से नारायणगढ़ बस अड्डे से दिल्ली, हरिद्वार, शिमला, देहरादून, पटियाला, और जालंधर मार्ग पर बसों का संचालन नहीं किया गया। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नारायणगढ़ बस अड्डे से यमुनानगर के यात्रियों के लिए दो बसों को संचालन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें