अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के युवक की ओर से दूसरे समुदाय की युवती से भागकर शादी करने का मामला सामने आया है। पुलिस कई दिनों से युवती की तलाश कर रही थी।
शनिवार को दोनों के मिलते ही परिजन और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने महेश नगर थाने में पहुंचे व इसका विरोध किया। हालांकि युवक और युवती दोनों बालिग है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत ने कहा कि दोनों ने शादी करने के बाद हाईकोर्ट से सुरक्षा ले रखी है। दोनों को शनिवार कोर्ट में पेश किया था। युवती को लड़का पक्ष को सौंप दिया है।
दरअसल, 23 दिसंबर को 12वीं कक्षा में पड़ने वाली युवती अपनी घर से लापता हो गई थी। छावनी के पंजाबी बाग निवासी परिजनों ने इसकी सूचना महेश नगर थाने में दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। परिजनों ने एक युवक पर शक जताया था। बताया था कि बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है और कोर्स करने के लिए गई थी। उसे बाद से लौटी नहीं थी। पुलिस ने इसकी तलाश शुरू कर दी थी। उधर, महेश नगर थाने में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों का आरोप था कि युवक ने युवती को बहला फुसलाकर शादी की है।
फाइल फोटो--कल्पना।