फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जन औषधि केंद्रों पर नहीं पहुंची दवाएं

विज्ञापन
सिटी नागरिक अस्पताल में बने जन औष​धि केंद्र में रखी दवाइयां। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में बीते सप्ताह ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला था। इस केंद्र में आने वाले मरीजों को बीपी, शुगर और अन्य गंभीर बीमारियों से संबंधित दवाएं ही नहीं मिल रही हैं। जबकि मरीजों में सबसे अधिक संख्या बीपी, शुगर की ही होती है।
विज्ञापन

ऐसे में अब मरीजों को बाहर की दुकानों का ही सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल में जब सेंटर शुरू किया था तब यहां पर दवा वितरण के लिए फॉर्मासिस्ट की कमी थी। अब यहां पर दवाएं नहीं है। इस कारण लोग भी यहां से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं।
एक हजार से अधिक मरीज आते हैं
नागरिक अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार दवाएं अस्पताल में नहीं मिल पाती। इसलिए ये सेंटर शुरू किया गया था। शुरुआत में अस्पताल प्रबंधन ने पांच लाख रुपये की दवाओं का आर्डर दिया था। जो की अभी तक पूरा नहीं आया है। इसके अलावा यहां पर बच्चों से संबंधित वस्तुएं और अन्य छोटे उपकरण ही पहुंचे हैं।
विज्ञापन

कर्मियों की भी कमी
यहां पर काम करने के लिए अस्पताल के पास कर्मचारियों की भी कमी है। जबकि यहां पर एक फार्मासिस्ट के साथ दो अन्य कर्मचारियों की आवश्यकता है। इसलिए कंप्यूटर ऑपरेटर को ही दवाओं का रिकार्ड रखना पड़ रहा है। दवाओं की कमी के कारण यहां पर आने वाले मरीजों की दवाओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। मरीजों की जरूरत के आधार पर दवाओं की सूची तैयार हो रही है। इसके आधार पर सूची में दवाओं को शामिल कर मंगवाया जाएगा। कुछ ही समय बाद व्यवस्था सुधर जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, अंबाला सिटी।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें