फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 90 लाख की हाईटेक लेप्रोस्कॉपी मशीन से ऑपरेशन शुरू

विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की लैब को मिला इंटीग्रेटेड प​ब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का दर्जा: संवाद - फोटो : अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की लैब को मिला इंटीग्रेटेड प​ब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का दर्जा: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। वर्ष 2024 छावनी नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए सौगातों भरा रहा। कुछ प्रोजेक्ट और सुविधाएं शुरू होनी थी वो पूरी नहीं सकी है। 2025 में वो भी पूरी होने की उम्मीद है। सबसे बड़ी सौगात अटल कैंसर केयर में हाईटेक लेप्रोस्कॉपी से मरीजों के ऑपरेशन शुरू होने और छावनी नागरिक अस्पताल की लैब को इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का दर्जा मिला।
विज्ञापन


2024 में यह मिली सौगात

- छावनी नागरिक अस्पताल को मिली डेंगू जांच के लिए एफेरेसिस मशीन यानी सिंगल डोनर प्लेटलेट्स एसडीपी की मशीन। करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद मिली मशीन

- छावनी नागरिक अस्पताल की लैब को मिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का दर्जा



- इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री के पैथोलॉजिस्ट चंडीगढ़ के टेली पैथोलॉजी प्रोजेक्ट से जुड़े। कैंसर मरीजों की स्लाइड को सीधा चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों से कर सकेंगे साझा।

- छावनी नागरिक अस्पताल में हर वीरवार को आदेश मेडिकल कॉलेज से स्किन सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर देखेंगे निशुल्क ओपीडी



- अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में डाइट क्लीनिक की हुई शुरूआत। मरीज ले रहे स्वस्थ रहने के लिए डाइट का परामर्श

- छावनी नागरिक अस्पताल में अब सामान्य लेंस से साथ आइरिस-क्लॉ लेंस की भी सुविधा मिली।



- अटल कैंसर केयर केंद्र में पहली बार 16 घंटे तक ऑपरेशन कर ओंको सर्जन ने निकाला था पैंक्रियास का कैंसर

नए साल में यह मिलने की उम्मीद...

- अटल कैंसर केयर सेंटर में आने वाले मरीजों की जांच करके कैंसर के प्रकार और उसके स्टेज की पहचान करने वाली आधुनिक पेट स्कैन मशीन लगनी है। करीब 90 लाख रुपये की लागत से खरीदी जानी है मशीन। अभी तक यह मशीन नहीं खरीदी गई है।
विज्ञापन


- अटल कैंसर अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए धर्मशाला भी खोली जानी है लेकिन अभी तक इसकी जगह ही चयनित नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि नए साल में इस पर काम किया जा सके



- अटल कैंसर केयर केंद्र तो खुल गया है लेकिन अभी तक इसी ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा शुरू नहीं हुई है। यह भी नए साल तक शुरू होने की उम्मीद है

- छावनी नागरिक अस्पताल में पांच मंजिला बिल्डिंग का इंतजार। जिसमें अस्पताल की प्रसूति विभाग और बाल रोग विशेषज्ञ ओपीडी को किया जाएगा शिफ्ट



- अटल कैंसर केयर केंद्र में दो साल बाद भी नहीं मिला ब्लड कैंसर विशेषज्ञ, नए साल में मिलने की उम्मीद



इस कारण सुर्खियों में रहा छावनी नागरिक अस्पताल



- मार्च 2024 में छावनी नागरिक अस्पताल में प्रसव के दौरान शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टर व नर्सिंग ऑफिसर पर लापरवाही के आरोप लगाए थे कि वीडियो कॉल पर डॉक्टर से प्रसव कराना चाह था इसलिए गर्भ में बच्चे की हो गई थी मौत। हालांकि इस मामले की जांच लंबे समय तक चली थी। फिर मामला शांत हो गया था।



- 21 दिसंबर 2024 को छावनी नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर के संचालक डॉ. प्रताप व डॉ. विशाल राणा पर मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि 1 फरवरी 2024 को हुई बादशाही बाग निवासी निगम वालिया की मौत लापरवाही के कारण हुई थी। 10 माह बाद सीएम विंडो, मेडिकल नेगलिजेंस बोर्ड व अंबाला कैंट डीएसपी रजत गुलिया की जांच में इसका खुलासा हुआ था।

- 12 जुलाई 2024 को छावनी नागरिक अस्पताल में छाती से जुड़ी दो बच्चियों का जन्म हुआ था। दोनों बच्चियों का दिल एक ही था। 48 घंटे के बाद दोनों बच्चियों की मौत हो गई थी। यह पहली बार हुआ था।



अटल कैंसर केयर केंद्र में स्टाफ की कमी

- 2 रेडियोओंकोलॉजिस्ट
- 2 सर्जिकल ओंकोलॉजिस्ट


- 2 मेडिकल ओंकोलॉजिस्ट
- 2 रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर



- 3 रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलाॅजिस्ट
- आईसीयू के लिए ट्रेंड स्टाफ व डॉक्टरों की जरूरत

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की लैब को मिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का दर्जा: संवाद- फोटो : अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की लैब को मिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का दर्जा: संवाद

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की लैब को मिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का दर्जा: संवाद- फोटो : अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की लैब को मिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का दर्जा: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें