फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विकास के लिए खोले खजाने

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। इस राशि से जहां दो सरकारी स्कूलों में नए कमरों का निर्माण और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ अंबाला छावनी में शिवाजी महाराज की प्रतिमा, फुटबाल के दादा के नाम से प्रख्यात एसडी चटर्जी फुटबाॅल चौक की स्थापना और टांगरी नदी के नजदीक सुंदर स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

आचार संहिता हटते ही हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने विकास कार्यों के लिए खजाने खोल दिए हैं। यह पैसा उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से जारी किया है।
शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उनके द्वारा स्वैच्छिक कोष से दी गई इस राशि के लिए हर वर्ग ने उनका आभार व्यक्त किया है। कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि आगे भी विकास कार्यों के लिए जहां जरूरत होगी, उनकी तरफ से मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वैच्छिक कोष से जारी की गई राशि
दो राजकीय स्कूलों के कायाकल्प के लिए 50-50 रुपए जारी किए गए हैं। इस राशि से रामबाग रोड पर पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच नए कमरे, शौचालय, नई सीढ़ियों आदि का निर्माण होगा। इसी प्रकार बीसी बाजार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डबल स्टोरी आठ कमरों का नया सेट, नई सीढ़ियां बनेंगी तथा कुछ अन्य मरम्मत कार्य होंगे।
इसी प्रका 34 लाख की लागत से अंबाला-साहा रोड (एनएच 444-ए) पर यमुनानगर से छावनी आते समय नगर परिषद की सीमा पर सुंदर स्वागत द्वार बनाया जाएगा। वहीं 50 लाख की लागत से सदर क्षेत्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा को सदर बाजार चौक के निकट स्थापित किया जाएगा जोकि लगभग 11 फुट की होगी। इसी प्रकार 12 लाख रुपए की लागत से एसडी चटर्जी फुटबॉल चौक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें