फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल की टक्कर से व्यक्ति की गई जान, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-72 स्थित धनाना गांव के नजदीक पैदल जा रहे व्यक्ति की मोटरसाइकिल की टक्कर लगने मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

धनाना निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार रात को वह अपने चाचा सतबीर सिंह के साथ खेतों में घूमने गया था। जब पैदल शहजादपुर अंबाला मार्ग पर अपने घर जा रहे थे तो उसी समय पीछे से आ रहे तेजरफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने चाचा को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। मोटरसाइकिल की टक्कर लगते ही मेरे चाचा सतबीर सड़क पर गिर गए। उन्हें सीएचसी शहजादपुर लाया गया। जहां डॉक्टर ने सतबीर को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार दो युवक अभिमन्यु व टोनी घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें