फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती की बाइक को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर कार की चपेट में आए धीन वासी बाइक सवार रामकुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सलिंद्रो घायल हो गई। वे लोग मारकंडेश्वर मंदिर से माथा टेककर लौट रहे थे। घायलावस्था में मृतक के जीजा राजकुमार ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान रामकुमार ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह के हादसे में कार छोड़कर भागे बराड़ा के परम साहिब की पहचान कर ली गई। राजकुमार के बयानों पर मुलाना में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद मिले शव का गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

राजकुमार के अनुसार मेरी दोसड़का चौक पर बेकरी की दुकान है। मैं और मेरे मामा का लड़का सुरेंद्र पाल वासी धीन सुबह करीब साढ़े सात बजे मारकंडेश्वर मंदिर माथा टेकने निकले थे। वहां मुझे मेरा साला रामकुमार अपनी पत्नी सलिंद्रो देवी के साथ आया हुआ था। माथा टेकने के बाद दोनों परिवार अपने-अपने मोटरसाइकिल पर घर के लिए निकल गए। साले की बाइक आगे थी, हमारी पीछे। पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर पहुंचे तो उसी दौरान मुलाना की तरफ से आई कार ने मेरे साले की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पलटने से साला और उसकी पत्नी नीचे गिरकर घायल हो गए। कार को वहीं छोड़कर चालक मौके से निकल गया। राहगीरों की मदद से दोनों को एमएमयू अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान रामकुमार ने दम तोड़ दिया। रामकुमार के अनुसार कार नंबर के आधार पर मुझे आरोपी का नाम परम साहिब पता चला जोकि बराड़ा की जनकपुरी का वासी है। हादसा कार चालक की तेजरफ्तार और लापरवाही से हुआ। थाना प्रभारी चंद्रभान के अनुसार हादसे में मौत की घटना में आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें