(अंबाला)मुलाना। दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हुआ है। तीनों को पुलिस की गाड़ी ने मुलाना अस्पताल भर्ती कराया था। महिला की शिकायत पर मुुलाना में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
गांव करधान की संतोष देवी के अनुसार 8 अगस्त को वह गांव मंगलौर में अपने मायके जागरण पर गई थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह और उसकी भतीजी का पति मनीष कुमार बाइक लेकर मंगलौर से कैंट के लिए निकले थे। आध घंटे बाद टंगैल के पास पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। नीचे गिरने से संतोष व मनीष को चोटें लगी। दूसरा बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस की इवीआर गाड़ी ने तीनों को मुलाना अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। जल्दबाजी में आरोपी की बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाई, जिसकी तेजरफ्तार और लापरवाही से हादसा हुआ।