फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक किलो हेरोइन और गाड़ी तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच अंबाला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित काली पलटन पुल के पास से शुक्रवार नशा तस्कर को एक किलोग्राम हेरोइन सहित काबू किया। आरोपी की पहचान सिटी के जग्गी गार्डन निवासी हीरा चावला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अंबाला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सीआईए-1 की टीम की ओर से पकड़ी हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब सात करोड़ रुपये है। आरोपी को दिल्ली नंबर की गाड़ी भी बरामद की है। प्राथमिक पूछताछ में मुख्य तस्कर का नाम भी सामने आया था लेकिन पुलिस की दबिश से पहले ही वह फरार हो गया था। टीम द्वारा घर पर चलाए अभियान सर्च के तहत पुलिस को पांच लाख 69 हजार की नकदी बरामद हुई है। कोर्ट में पेश कर हीरा चावला को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। यह कार्रवाई सीआईए-1 प्रभारी हरजिंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई है।
मुख्य सप्लायर के लिए हेराइन ला रहा था हीरा

अंबाला के एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने बताया कि हीरा चावला ने कबूला है कि वो किसी दूसरे आरोपी के लिए दिल्ली से हेरोइन लेकर आ रहा था। जिस मुख्य सप्लायर का नाम सामने आ रहा है उस पर भी एनडीपीएस और झगड़े के करीब सात मामले दर्ज हैं। दबिश देने पर घर से पैसे बरामद हुए है। जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा। हीरा के रिमांड के दौरान निशानदेही व अन्य आरोपियों की संलिप्ता के बारे में पता किया जाएगा। फिलहाल हीरा चावला का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

गाड़ी की सीट से नीचे छिपा रखा था नशा

शातिर आरोपी हीरा चावला ने एक किलोग्राम हेरोइन को अपनी सीट के नीचे छिपा रखा था। आरोपी ने कबूला है कि दूसरे के लिए नशे की सप्लाई करने पर उसे बदले में भारी राशि मिलती थी। अंबाला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक मादक पदार्थों के 33 मामले दर्ज किए है, जिसमें पांच मामले अफीम जिनकी मात्रा दो किलो 169 ग्राम 200 मिलिग्राम दो 2 किलो 400 ग्राम अफीम के पौधे, चूरा पोस्त के चार मामलों में 84 किलो 108 ग्राम चूरापोस्त और हेरोइन के 12 मामलों में एक किलो 758 ग्राम 87 मिलिग्राम बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें