फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल के व्यक्ति की कोरोना से मौत, मृतकों की 10 हुई संख्या, मरीजों का आंकड़ा भी एक हजार पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कहर बरपा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा भी 10 तक पहुंच गया। बुधवार को एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि बीते करीब 15 दिन में चार कोरोना संक्रमितों की जान गई है। जिले से बुधवार को कुल 55 नए मरीज सामने आए। इसमें अकेले कैंट से ही 50 मरीज हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 1052 हो गया है। बुधवार को आफत के साथ राहत की खबर आई जब 100 मरीज कोरोना को मात देकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की हुई मौत
सिटी विराट नगर निवासी 60 साल के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। वे 16 जुलाई को संक्रमित मिले थे। उन्हें मिशन अस्पताल सिटी में आइसोलेट किया गया था। उसी रात उनकी तबियत ज्यादा खराब हुई और उन्हें मिशन अस्पताल से मुलाना मेडिकल कालेज शिफ्ट किया गया। डाक्टरों का कहना है कि वह शुगर, बीपी और दमा के मरीज था।
कोरोना संक्रमण चेन का कहर कैंट से 50 मरीज
अंबाला कैंट में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यापक अभियान चला कर सैंपलिंग की। इसके बाद जब नतीजे सामने आए वह चौंकाने वाले हैं। कई इलाकों से कुल मिला कर 50 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज मोची मंडी से करीब 23 मरीज मिले हैं और गुजराती कॉलोनी से 8 केस मिले हैं। इसके अलावा खटीक मंडी, बाजीगर मोहल्ला और पल्लेदार मोहल्ला से मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

सिटी में मिले चार केस
अंबाला सिटी में भी चार केस मिले हैं। इसमें एक 52 साल के व्यक्ति सेक्टर सात से हैं और 48 साल की महिला कैथ माजरी से है। इसके अलावा सेक्टर 9 से एक 28 साल का लड़का और 37 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। इसके अलावा शहजादपुर से भी एक केस सामने आया है।
कंटेनमेंट जोन से लिए गए सैंपल
अंबाला के 161 कंटेनमेंट जोन से 43 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा फ्लू के लक्षण वाले 8 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। ट्रेन से आने वाले यात्रियों में 9 के सैपल रेलवे स्टेशन पर लिए गए।
विज्ञापन

कोरोना से 60 साल के बुजुर्ग की मौत हुई है। एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या घट कर 214 रह गई है। अंबाला में एक साथ 800 मरीजों के उपचार की क्षमता है।
डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें