फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर फिर शुरु 60 वर्षीय महिला की मौत 20 नए मिले संक्रमित

विज्ञापन
one death more death of corona in ambala
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण एक बार फिर जानलेवा हो गया है। लगभग डेढ़ माह के बाद कोरोना संक्रमण ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान ली है। इसके साथ ही 2 छात्र भी नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरत रहे सभी लोगों को आगाह करते हुए कोरोना नियमों को सख्ती के साथ पालन करने का निर्देश दिया है, जिससे कि दोबारा घातक हो रहे इस कोरोना महामारी से बचा जा सकें।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को 20 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार 019 हो गई है। वहीं, ठीक होने वाले मरीज केवल 5 हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 781 हो गई है। जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 30 के करीब पहुंच गई थी जो अब बढ़कर 91 हो गई है, जबकि शनिवार को बांस बाजार की 60 वर्षीय महिला ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला को शुगर एवं हाईपरटेंशन की समस्या थी और महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। अब तक 147 मौत कोरोना से हो चुकी हैं।
शनिवार को जग्गी कॉलोनी अंबाला सिटी से 2, इंदिरा कॉलोनी अंबाला कैंट से 1, सेक्टर 8 अंबाला सिटी से 1, गांव सौंडा से 1, विवेक विहार अंबाला सिटी से 2, सुंदरनगर अंबाला कैंट से 1, रणजीत नगर अंबाला सिटी से 3, अर्जुन नगर अंबाला कैंट से 1, शहजादपुर से 2, दयाल बाग अंबाला कैंट से 1, केसरी से 1, कुराली से 1, न्यू राम नगर अंबाला कैंट से 1, बब्याल से 1, सिविल अस्पताल अंबाला कैंट से एक संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें