फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर 3.30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी पहली बस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला रोडवेज डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए 27 फरवरी से लखनऊ के लिए बस चलाने का फैसला किया है। पहली बस छावनी बस अड्डे से दोपहर 3.30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। बस संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

अंबाला डिपो के महाप्रबंधक मुनीष सहगल के मार्ग दर्शन में छावनी बस अड्डे का कायाकल्प किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में यूपी के लिए कई बसें भी शुरू की गईं हैं। फिलहाल यूपी जाने वाले लंबी दूरी की 2 बसों को अंबाला से शुरू करने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, विशेषकर ऐसे यात्रियों को जो रोजगार के सिलसिले में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में आते हैं। अंबाला से लखनऊ के बीच चलने वाली बस का संचालन बद्दी इंडस्ट्रियल हब से किया जाएगा। बस में लखनऊ तक सीधा सफर करने वाली सवारियों को प्राथमिकता दी जाएगी, इसके बाद दूसरी सवारियों को बैठाया जाएगा।
दोपहर 1 बजे बद्दी से होगी रवाना
बस रोजाना दोपहर 1 बजे बद्दी से रवाना होकर लगभग 3 बजे छावनी बस अड्डे पहुुंचेगी और यात्रियों को लेकर 3.30 बजे छावनी बस अड्डे से रवाना होगी। लखनऊ से कैंट/बद्दी के लिए बस चलाने का समय दोपहर 1 बजे रखा गया है। बस में 2 चालक के साथ परिचालक होगा और उनके रहने का इंतजाम बस में बने विशेष केबिन में किया गया है।
विज्ञापन

-----------------
यह है किराया
बद्दी से लखनऊ की दूरी लगभग 838 किलोमीटर है। इसलिए बद्दी से किराया 950 रुपये लिया जाएगा। अंबाला कैंट से लखनऊ तक 760 किलोमीटर सफर के लिए 850 रुपये लिए जाएंगे। बस लगभग 12 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी।
------------------------------------
10 साल बाद शुरु हुई मेरठ बस सेवा
4 दिन पहले मंगलवार को 10 साल बाद अंबाला से मेरठ के लिए बस सेवा शुरू हुई थी। ये बस बद्दी से रोजाना सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे अंबाला पहुुंचती है। यहां से बस 1 बजे रवाना होती है। बस का बद्दी से किराया 395 रुपये और अंबाला छावनी बस अड्डे से मेरठ का किराया 295 रुपये निर्धारित किया गया है।
-----------------------
आज होगा संचालन
बस को चलाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। बद्दी से बस दोपहर 1 बजे और अंबाला कैंट से बस दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। इससे पहले मेरठ बस सेवा का संचालन शुरू किया गया है। दोनों बसों के चलने से यूपी व बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मनीष सहगल, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें