फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नामांकन के आखिरी दिन कैंट में टूटी भीड़

विज्ञापन
अंबाला सदर नगर परिषद के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ 32 उम्मीदवारों को साथ लेकर अंबाला छ - फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद अंबाला छावनी चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन कैंट के एसडीएम कार्यालय पर प्रत्याशियों का हुजूम दिखा। नामांकन कक्ष में अंदर जाने के लिए एक बार तो ऐसी स्थिति बनी कि प्रत्याशी और समर्थक आपस में धक्का मुक्की करते दिखे। इन्हें संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर परिषद के चेयरमैन पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से स्वर्ण कौर ने नामांकन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी साथ रहे। वहीं, कांग्रेस आधिकारिक रूप से एक भी प्रत्याशी नहीं उतार सकी।
चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मनप्रीत कौर, मनदीप कौर, रवनीत कौर और ममता रानी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं पार्षद पद के लिए कुल 104 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंबाला छावनी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

वहीं नामांकन के दौरान भाजपा ने अपना वार्ड 10 का प्रत्याशी अचानक से बदल दिया। भाजपा की सूची में वार्ड 10 से प्रवेश सोबती को पार्षद पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया था मगर आखिर में नाम बदलते हुए भाजपा ने रमन छतवाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया और नामांकन करा दिया। ऐसे में प्रवेश सोबती के समर्थकों में खासी नाराजगी दिखाई दी।



आईजी सीआईडी ने भी प्रत्याशियों से की बातचीत

नामांकन प्रक्रिया के दौरान आईजी सीआईडी भी कैंट के नामांकन कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रत्याशियों से बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें पर्यवेक्षक बनाया है। अगर किसी को दिक्कत हो तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। वहीं, पार्षद और चेयरमैन पद के प्रत्याशी काफिले के साथ आते दिखाई दिए। निर्दलीय प्रत्याशी भी ढोल और काफिले के साथ दिखे। वहीं विधानसभा में चुनाव लड़ने वाली आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा भी अपना समर्थन कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों को देने आईं।


फोटो- 35 व 36

नगर परिषद अंबाला की पूर्व चेयरपर्सन अपने बेटे संग आजाद उतरी



नगर परिषद अंबाला छावनी के चुनाव दिलचस्प होते नजर आ रहे हैं। नगर परिषद की 2005 से लेकर 2010 तक चेयरपर्सन रही नीलम शर्मा भी अपने बेटे संग आजाद मैदान में उतरी है। हालांकि महेश नगर निवासी 68 वर्षीय नीलम शर्मा ने वार्ड नंबर 9 तो 40 वर्षीय हिमांशु पुंज ने वार्ड नंबर 8 से नामांकन भरा है। हिमांशु पुंज 2013 में होने वाले चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन वह विजय नहीं रहे थे। बता दें कि नीलम शर्मा ने 1987 में नगर परिषद बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव में उतरकर पार्षद बनी थी। लगातार वह 2005 तक पार्षद रही। फिर 2005 से 2010 तक नगर परिषद की चेयरपर्सन रही थी।


भाजपा के 32 वार्डों पर खड़े पार्षद प्रत्याशी

नामांकन करने वालों में भारतीय जनता पार्टी से वार्ड नंबर 1 से भारत भूषण कोछड़, वार्ड नंबर 2 से रीना, वार्ड नंबर 3 से मोहित कौशिक, वार्ड नंबर 4 से शिल्पा पासी, वार्ड नंबर 5 नानक चन्द, वार्ड नंबर 6 से उमेद सिंह राणा, वार्ड नंबर 7 से संजीव अत्री, वार्ड नंबर 8 से सोमनाथ, वार्ड नंबर 9 से रेणु चौहान, वार्ड नंबर 10 बबब, वार्ड नंबर 11 से आंचल सैनी, वार्ड नंबर 12 से सतीश कुमार , वार्ड नंबर 13 से रितु शर्मा, वार्ड नंबर 14 से नरेश कुमार, वार्ड नंबर 15 से भूपेश शर्मा, वार्ड नंबर 16 से भोली बिंद्रा, वार्ड नंबर 17 से रश्मि वर्मा, वार्ड नंबर 18 श्याम सुन्दर अरोड़ा, वार्ड नंबर 19 गौरव सैनी, वार्ड नंबर 20 से प्रियंका, वार्ड नंबर 21 बलिंद्रपाल, वार्ड नंबर 22 प्रमोद कुमार शर्मा, वार्ड नंबर 23 से ललिता प्रसाद, वार्ड नंबर 24 से महेश नागर, वार्ड नंबर 25 से विकास सोनकर, वार्ड नंबर 26 से नरेश, वार्ड नंबर 27 से शिवाजी, वार्ड नंबर 28 से महेश चंद, वार्ड नंबर 29 से आशीष, वार्ड नंबर 30 से नीतू, वार्ड नंबर 31 से डॉ. शशि, वार्ड नंबर 32 से निधि गर्ग ने नामांकन पत्र दाखिल किया।





यह हैं नगर परिषद में पार्षद पद पर खड़े हुए निर्दलीय प्रत्याशी

इसी प्रकार वार्ड 1 से अश्विनी कुमार, रणजीत कुमार व विजय कुमार ने नामाकंन दाखिल किया। वार्ड 2 से रूची चौधरी ने, वार्ड 3 से कुलबीर सिंह, दीपक कुमार, लता, सोनाली चौधरी ने वार्ड 4 से नीलम रानी, रविन्द्र कौर, गीता ने वार्ड 5 से प्रवीन कुमार, रमन कुमार ने वार्ड 6 से संदीप शर्मा, आशु, मदनलाल ने नांमाकन दाखिल किया। इसी प्रकार वार्ड 7 सुरिन्द्र कुमार, शील कुमार नैन ने, वार्ड 8 से हिमांशु पुंज, रोहतास लाल बतरा, अमीत मेंहदीरता ने, वार्ड 9 से नीलम शर्मा, सुषमा रानी ने, वार्ड 10 से अश्वनी कुमार शर्मा, प्रवेश कुमार सोबती ने, वार्ड 11 से रीना रानी, नीलम कश्यप, गीता देवी ने, वार्ड 12 से जसविन्द्र सिंह, हरदीप कुमार, शिवम आर्य, राजीव ने, वार्ड 13 से अंजु बाला ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसी प्रकार वार्ड 14 से अंदला सिंह, हरमिन्द्र सिंह, रूचिका जैन, नरिन्द्र कौर ने, वार्ड 15 से निशा परमार, अनमोल सिंह, सतीश कुमार मोदगिल, रविन्द्र बंसल ने, वार्ड 16 से डॉ रमनीत कौर, कविता ने, वार्ड 17 से रेखा रानी, पूजा ने, वार्ड 18 से राजन कलसी, राजेश गर्ग ने, वार्ड 19 से ओंकार नाथ मिश्रा, सुखबीर कुमार, जय प्रकाश, संदीप लखानी, मोहर सिंह, सुनील कुमार, वार्ड 20 से मंजू देवी, रजनी रानी ने, वार्ड 21 से दलबीर सिंह, वार्ड 22 से सुरिन्द्र पाल सिंह वालिया, वार्ड 23 अमन, वार्ड 24 से कीरन, वार्ड 25 से राहुल, कवलजीत, अशीष ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इसी प्रकार वार्ड 26 संजीव शर्मा, बिमल, वार्ड 27 से आदित्या गोयल ने, वार्ड 28 से सचिन सिंगला, मीनाक्षी मनचंदा ने, वार्ड 29 से सुधीर कुमार ने, वार्ड 30 से अनीता ने, वार्ड 31 से रेनू बाला तथा वार्ड 32 से विभा खन्ना व मंजू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अंबाला सदर नगर परिषद के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ 32 उम्मीदवारों को साथ लेकर अंबाला छ- फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक

अंबाला सदर नगर परिषद के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ 32 उम्मीदवारों को साथ लेकर अंबाला छ- फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक

अंबाला सदर नगर परिषद के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ 32 उम्मीदवारों को साथ लेकर अंबाला छ- फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक

अंबाला सदर नगर परिषद के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ 32 उम्मीदवारों को साथ लेकर अंबाला छ- फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक

अंबाला सदर नगर परिषद के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ 32 उम्मीदवारों को साथ लेकर अंबाला छ- फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें