फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के वाहन से नौजवानों को घर भेज रही सरकार : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अमेरिकी सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर भारतीय नागरिकों को अपमानजनक ढंग से हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर सैन्य विमानों से अमेरिका से निर्वासित कर अमृतसर में लाया जा रहा है। पहले डंकी रूट से पलायन में अब डिपोर्टेशन में सबसे ज्यादा युवा हरियाणा से हैं। जो भाजपा सरकार की नाकामियों का जीता जागता प्रमाण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में बेरोजगारी, नशे, अपराध से त्रस्त लाखों युवा डंकी रूट से पलायन करने को मजबूर हुए। हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकारमय करने का काम किया है। यही नहीं, हरियाणा की भाजपा सरकार इतनी असंवेदनशील है कि जेल के वाहन से हरियाणा के नौजवानों को उनके घर भेज रही है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका से निर्वासन झेल रहे नौजवान युवा रोजगार की तलाश में अपनी सारी जमीन-जायदाद बेचकर, लाखों रुपये कर्जा लेकर, जान जोखिम में डालकर वहां पहुंच गए, लेकिन अब अपमान, आर्थिक बर्बादी और सामाजिक विस्थापन का सामना कर रहे हैं। इन युवाओं ने अपनी जमीन जायदाद बेचकर सारा पैसा कबूतरबाजों को दे दिया। अब इनके पास कुछ नहीं बचा और भूखे मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। सरकार इनकी और इनके परिजनों की व्यथा को संवेदनशीलता से समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें