अंबाला सिटी। 9 मई को छावनी में कैंसर अस्पताल के उद्घाटन समारोह के अवसर पर नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से व्यवस्था बनाई गई है। योजना के तहत बस स्टैंड छावनी से महेशनगर, साहा की ओर जाने वाले व साहा से छावनी की ओर आने वाले भारी व मध्यम वाहनों के मार्गों में सुबह नौ बजे से सांय चार बजे तक परिवर्तन किया गया है।
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि छावनी बस स्टैंड से महेशनगर व साहा की ओर जाने वाले भारी वाहन मोहड़ा नेशनल हाईवे नंबर 44 पर जाकर गांव दीनारपुर से होते हुए साहा जा सकते हैं। इसके अलावा हल्के (मध्यम) वाहन स्टाफ रोड छावनी से होते हुए कमिश्नर हाउस के पास से टर्न करके बब्याल से टांगरी बांध से होकर जगाधरी रोड पर जा सकते हैं। साहा से छावनी बस स्टैंड की ओर आने वाले भारी वाहन साहा से नेशनल हाईवे नंबर 444 दीनारपुर से होते हुए मोहड़ा और मोहड़ा से नेशनल हाईवे नंबर 44 से होकर जा सकते हैं। हल्के (मध्यम) वाहन एसडी कॉलेज छावनी के पास लगी रेड लाइट से टर्न करके सुभाष पार्क छावनी की ओर जाएंगे। सुभाष पार्क से 12 क्रास रोड से होते हुए सेवा समिति चौक छावनी से डी-लक्स ढाबा के पास से होकर बस स्टैंड छावनी जा सकते हैं।