अंबाला। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह को समर्पित भैया दूज का पावन त्योहार अंबाला में पारंपरिक उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक में माहौल देखने को मिला और हर तरफ उत्सव की रौनक छाई रही। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र (मौली) बांधी और उनके माथे पर तिलक लगाकर भगवान से उनकी लंबी आयु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अनुष्ठान पूरा होने के बाद भाइयों ने भी स्नेह के प्रतीक के रूप में अपनी बहनों को शगुन के तौर पर उपहार और भेंट स्वरूप रुपये दिए। भाई दूज के इस पर्व पर पारिवारिक मिलन का भी खास दौर देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके पहुंचीं और भाइयों के मस्तक पर तिलक सजाया। वहीं, कई भाई भी अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए अपनी बहनों के ससुराल पहुंचे और उनसे तिलक करवाया। इस दौरान घरों में मिठाइयों की मीठी खुशबू और परिजनों की चहल-पहल से माहौल बेहद आत्मीय और आनंदमय बना रहा।
पूजा अपने भाई अमित को तिलक करते हुए। स्वयं- फोटो : Police
पूजा अपने भाई अमित को तिलक करते हुए। स्वयं- फोटो : Police