फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्ड की बदहाली से नाराज सदस्य ने छोड़ा पद, सदस्यों ने मनाया

विज्ञापन
बराड़ा में वार्ड 15 के सदस्य को मनाने पहुंचे सहयोगी। प्रवक्ता - फोटो : Police
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। नगर पालिका के वार्ड-15 से सदस्य विजय छाबड़ा के इस्तीफे की घोषणा के दो घंटे बाद चले हाई वोल्टेज ड्रामे का फिलहाल पटाक्षेप हो गया है। वार्ड में लंबे समय से सफाई ठप होने, खराब स्ट्रीट लाइटों और विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की पोस्ट शेयर की थी।
इसके तुरंत बाद अन्य वार्ड सदस्य एकजुट होकर उनके कार्यालय पहुंचे और मनाकर फैसला वापस कराया। छाबड़ा ने बताया कि पालिका की बैठकों और अधिकारियों को शिकायत के बाद भी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा था। मामले पर दिग्विजय सिंह, शमशेर सिंह और विजय राणा समेत अन्य सदस्यों ने सामूहिक रूप से समस्याएं उठाने की बात कही। अब सभी वार्ड सदस्य नपा अध्यक्ष रजत मलिक और पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवन से मुलाकात कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष रजत मलिक से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह किसी जरूरी काम के कारण बुधवार को दिनभर शहर से बाहर थे। हालांकि, उन्हें वार्ड सदस्य विजय छाबड़ा की नाराजगी और इस्तीफा देने संबंधी मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी विकास कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें