बांके बिहारी मंदिर में कृष्ण की पूजा करते श्रद्धालु। मंदिर
- फोटो : samvad
पानीपत। अंसल स्थित बांके बिहारी मंदिर में अक्षय तृतीया पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बांके बिहारी सांवरे का चंदन से शृंगार किया गया। इस चंदन को विशेष सांवरे के शृंगार के लिए मैसूर से मंगाया गया। मंदिर में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय और अन्य लोगों ने संकीर्तन में पहुंचकर प्रभु के भजनों आनंद लिया और दर्शन कर मन्नतें मांगी।
मंदिर में राधा माधव सत्संग परिवार द्वारा अमन भैया द्वारा सुंदर भजनोंं की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। मंदिर प्रधान चमन लाल गुप्ता ने बताया कि अक्षय तृतीया पर मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मैसूर से सांवरे के शृंगार के लिए विशेष चंदन मंगाया गया और सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मंदिर में संकीर्तन का आयोजन किया गया, साथ ही अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।