फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुलाना में जैन साध्वियों के सानिध्य में ओली तप का शुभारंभ

Tue, 30 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। एसएस जैन स्थानक मुलाना में चल रहे पावन चातुर्मास के अंतर्गत साध्वी रत्ना सुवृद्धि एवं साध्वी सात्विक के सानिध्य में ओली तप का शुभारंभ किया गया। इस उपलक्ष्य में भगवान महावीर स्वामी के जन्म को भी दर्शाया गया और धार्मिक नाटक भी प्रस्तुत किए गए। जैन साध्वियों ने बताया कि जैन कैलेंडर के आधार पर नवपद ओली पर्व वर्ष में दो बार आयोजित होता है। पहला चैत्र माह में और दूसरा आश्विन माह में। यह पर्व शुक्ल पक्ष की सप्तमी से पूर्णिमा तक मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जैन धर्म में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु, सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चरित्र और सम्यक तप यह नौ पद सर्वोच्च माने गए हैं और नवपद ओली पर्व इन्हीं सिद्ध चक्र के नौ पदों को समर्पित है।
विज्ञापन


इस दौरान जैन समाज के श्रद्धालु नौ दिनों तक तप का पालन करते हैं। साधक दिन में केवल एक बार उबला हुआ अनाज ग्रहण करते हैं, जिसमें नमक, चीनी, तेल और मसालों का प्रयोग नहीं किया जाता। इस दौरान मैना सुंदरी की कथा को भी आरंभ किया गया। ओली तप के शुभारंभ पर जैन समाज के लोगों ने धार्मिक उल्लास के साथ साध्वियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर प्रधान अशोक जैन, कोषाध्यक्ष राममूर्ति जैन, सचिव उमेश जैन, प्रवक्ता श्रीपाल जैन, नवीन जैन, प्रवीन जैन, रिषभ जैन, केवल कृष्ण, रामकुमार जैन, प्रवीन अग्रवाल, टिंका जैन, भूषण, छोटा जैन, जगनमोहन जैन, बनारसी दास व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें