संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। डीएवी कॉलेज के सभागार में तीन दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन आर्य समाज डीएवी कॉलेज मार्ग के तत्वावधान में किया यगा। कार्यक्रम 24 से 26 सितंबर तक शाम 6.30 बजे से 8.30 बजे चला। जिसमें आर्य समाजी, डीएवी संस्थाओं के प्राचार्यों और अध्यापकों ने भाग लिया। इस अवसर पर भजनोंपदेशक राम निवास आर्य पानीपत ने अपने भजनों से ऋषि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
उन्होंने भजनों से भगवन की महिमा और ऋषि दयानंद के बारे और भगत सिंह, महाराणा प्रताप एवं छत्रपति शिवाजी के जीवन चरित्र पर भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने परिवार, संस्कार और भारतीय संस्कृति और देश भक्ति पर भी भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी में देश भक्ति के प्रति भावना जरूर होनी चाहिए। वैदिक विद्वान रणबीर सिंह शास्त्री ने व्याख्यान में वेदों का महत्व बताया। प्रधान जेएस नैन ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉक्टर राजकुमार चौहान, डॉक्टर डीपी असीजा, डॉक्टर कामदेव झा, डॉक्टर आरआर सूरी, डॉ. राजीव महाजन, डाक्टर पूजा गुप्ता, आरपी राठी प्रधानाचार्य, रेखा बागी, जय देव शर्मा, नीरू अरोड़ा, रविंद्र वालिया, विपुला अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे।
शहर के डीएवी कॉलेज के सभागार में तीन दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव का आयोजन किया गया। कॉलेज