फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है..

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सनातन धर्म कॉलेज में शनिवार को तृतीय श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह संकीर्तन श्री श्याम मित्र मंडल सोसाइटी की ओर से किया। इसकी शुरुआत शाम सात बजे खाटू श्याम की ज्योत प्रज्वलन से हुई। ऊर्जा परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
विज्ञापन

इसमें खाटू श्याम के भक्तों को मशहूर गायक कन्हैया मित्तल और शाहबाद से आए भजन गायक श्रवण राज ने बाबा के भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ दिखाई दी। मतलब की इस दुनिया से मुझको नफरत है ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है...हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है... श्याम काम करे डंके की चोट पे... तन्ने कहना राम राम मन्ने अच्छा लागे सै...आदि भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे।
बाबा का दरबार रहा आकर्षण का केंद्र
मंच पर 80 फीट चौड़ा का दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले कुछ समय से चल रही थी। इसमें साउंड सिस्टम चंडीगढ़ से तो खाटू श्याम का भवन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से मंगाया गया था। इसी प्रकार लाइटिंग अंबाला की रही। इस भजन संध्या में बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए दूर दूर से भक्त पहुंचे और कतारों में लगकर पंडाल में सिर झुकाकर बाबा का आशीर्वाद लिया। किसी ने गुलाब के फूल तो किसी ने इत्र से खाटू श्याम को रिझाने की कोशिश की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें