फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब धर्मनगरी में शुरू होगी हॉप ऑन हॉप ऑफ सिटी बस सेवा

Sun, 04 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में इलेक्ट्रिक बसों का शेड्यूल व समय सारणी भी जारी कर दी गई है। इसके बाद शहर में दिल्ली व आगरा की तर्ज पर हॉप ऑन हॉप ऑफ सिटी बस सेवा को भी शुरू किए जाने की प्रशासन योजना तैयार कर रहा है। ये जानकारी जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सुविधा पर्यटकों व अन्य लोगों को अपनी सुविधानुसार शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलाें पर बस से कभी भी उतरने और फिर अगली बस में वापस चढ़ने की आज़ादी देती है, जिससे वे अपनी गति से शहर को देख सकते हैं और बिना किसी तय समय-सारणी के लचीले ढंग से घूम सकते हैं। शहर को पर्यटन हब बनाने की दिशा में ही इस योजना पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जिले को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर काम कर रही है। कुरुक्षेत्र को पर्यटन के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। फरवरी माह तक कुरुक्षेत्र से झासा और कुरुक्षेत्र से ढांड मार्ग को तैयार किया जाएगा। पिहोवा से पटियाला मार्ग को भी फरवरी में तैयार कर लिया जाएगा।इस दौरान डीआईपीआरओ डॉ नरेंद्र सिंह भी मुख्य तौर पर से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सात दिनों में एजेंसी को सौंपा जाएगा सेक्टरों की सफाई का जिम्मा
ब्रह्मसरोवर के क्षेत्र की स्वच्छता का जिम्मा अब नगर परिषद के पास है। पहले इस क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था केडीबी के पास रहती थी। इसी बात को देखते हुए अब सफाई का जिम्मा नगर परिषद को सौंपा गया है। हुडा के सेक्टरों की निरंतर सफाई के लिए आगामी सात दिन में एजेंसी को जिम्मा सौंपा जाएगा। इसके बाद सेक्टरों की सफाई में कोई और अच्छे से हो पाएगी। अब तक हुडा सेक्टरों में नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था को देखा जा रहा था।
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नागरिकों को करें जागरूक

उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही स्वच्छ सर्वेक्षण प्रदेश में होने जा रहा है। प्रदेश के अन्य शहरों की तुलना में कुरुक्षेत्र स्वच्छता की दृष्टि से काफी अग्रणी है। प्रदेश व देश में रैंकिंग के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है। इसमें नागरिकों की अहम भूमिका रहेगी। जब भी सर्वेक्षण के लिए टीम शहर में आएगी तब टीम द्वारा नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा। इस दौरान मीडिया, दुकानदारों व आमजन से बातचीत की जाएगी। करीब 30 प्रतिशत अंक नागरिकों की फीडबैक पर निर्भर करता है।
इस बार गीता महोत्सव पांच दिसंबर से


उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष 2026 में आगामी तीन माह में जिले के लोगों का ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पूरा हो जाएगा। इसे प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद नागरिकों को पांच फाटकों से निजात मिलेगी। लोगों को बाइपास जैसे प्रोजेक्ट की भी सौगात भी मिलने वाली है। इस प्रोजेक्ट पर सकारात्मक रूप से कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पांच से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें