फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छज्जूपुर गांव में किया विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Sun, 04 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। छज्जूपुर में भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने लाखों रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत कार्य तथा डेरा नो निहाल सिंह की फिरनी की सड़क के निर्माण कार्य शामिल है। इन विकास कार्यों से बच्चों, महिलाओं व ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में निरंतर और तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से गलियों का निर्माण, पानी की निकासी तथा स्वच्छ पेयजल व्यवस्था के लिए बोरवेल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और सरकार का संकल्प है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर सरपंच गुरमेर विर्क, लाड़ी पाल , शंभू दत्त, कमल काजल सरपंच हरिगढ़, चरणजीत सिह चन्नी सरपंच भट्टमाजरा मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें