फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब दोपहिया वाहनों के कारण भी कट रहे बीपीएल कार्ड

विज्ञापन
सुधीर कुमार। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। पहले परिवार पहचान पत्र में चौपहिया वाहन के कारण लोगों के बीपीएल राशन कार्ड कट रहे थे लेकिन अब दोपहिया वाहन के कारण भी ये कार्ड कटने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा पीपीपी में बढ़ी आय के कारण बुढ़ापा पेंशन भी नहीं लग रही है।
विज्ञापन

इस कारण लोग कभी आरटीओ कार्यालय तो कभी नगर परिषद अंबाला सदर में परिवार पहचान पत्र केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। फिलहाल लोगों को बीपीएल राशन कार्ड कटने के मामले में किसी तरह ही कोई राहत नहीं मिल रही है।

पहला मामला

पीपीपी में जोड़ दी एक अतिरिक्त एक्टिवा

गुरु नानक नगर निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उनके पास एक एक्टिवा है। इसके अलावा उनके परिवार पहचान पत्र में एक अन्य एक्टिवा चढ़ा दी। यह एक्टिवा महिला आशा देवी के नाम से है। इससे उनका बीपीएल राशन कार्ड कट गया। इसके बाद वह नगर परिषद अंबाला सदर में परिवार पहचान पत्र केंद्र पहुंचे और राशन कार्ड कटने के बारे में जानकारी दी। यहां से उन्हें आरटीओ कार्यालय भेज दिया और बताया कि आरटीओ कार्यालय से एक्टिवा की एनओसी लेनी है और उसे सीएससी के माध्यम से प्रार्थना करनी पड़ेगी।
विज्ञापन




दूसरा मामला

ज्यादा आय के कारण नहीं लग रही बुढ़ापा पेंशन

किस्मत नगर निवासी जगमाल ने बताया कि उनके पिता 2021 में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। तब से लेकर अब तक परिवार पहचान पत्र में आय पांच लाख रुपये है। कई बार रिक्वेस्ट भी डलवा दी है लेकिन आय कम नहीं हो रही है। उन्होंने अपनी माता की बुढ़ापा पेंशन लगवानी है लेकिन आय ज्यादा होने के कारण बुढ़ापा पेंशन नहीं लग रही है।
वर्जन
हमारे पास राशन कार्ड कटने से संबंधित कोई व्यक्ति आता है तो उन्हें या तो आरटीओ कार्यालय या फिर नगर परिषद परिवार पहचान पत्र केंद्र में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


-जितेंद्र कुमार मित्तल, इंस्पेक्टर, खाद्य आपूर्ति विभाग, अंबाला छावनी।

सुधीर कुमार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें