फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार पार्किंग रोडवेज के सुपुर्द, अब उद्घाटन का इंतजार

विज्ञापन
अंबाला शहर ​स्थित बस स्टैंड की नई कार पार्किंग ​जिसका जल्द होना है उदघाटन। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। शहर बस स्टैंड के पास करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई कार पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है। जल्द ही इस कार पार्किंग का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारी कार पार्किंग का शुभारंभ सीएम से कराना चाहते हैं। इसके लिए रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डाेगरा चंडीगढ़ स्थित परिवहन विभाग के मुख्यालय को पत्र भेजेंगे। उन्होंने बताया कि एक जून को लोक निर्माण विभाग ने उन्हें पार्किंग सुपुर्द की है। सीएम से समय मिलने के बाद ही पार्किंग का शुभारंभ हो सकेगा।
पार्किंग में कर रहे सजावटी कार्य
पार्किंग में फैंसी में लाइट भी लगा दी गई हैं। इसके अलावा पार्किंग को हरा भरा रखने के लिए 500 गमलों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही इन पौधों को कार पार्किंग में रखवा दिया जाएगा। जो पार्किंग की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं दूसरी और इस पार्किंग से रोडवेज के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को मिलेगी राहत
अंबाला शहर में कपड़ा, मनियारी और आर्टिफिशियल ज्यूलरी की होलसेल मार्केट है। जो अंबाला सिटी बस स्टैंड के सामने है। इस मार्केट में चंडीगढ, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न जिलों से छोटे, बडे़ दुकानदार होलसेल रेट में सामान की खरीदारी करने आते हैं। इन दुकानदारों को वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती। जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है।
वर्जन
करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कार पार्किंग बनकर तैयार है। जल्द ही इसका उद्घाटन करवाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय में लिखा है।

अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक अंबाला डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें