शहर में बिजली निगम को मिला नया विद्युत सदन। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। शहर में तैयार हुए नए विद्युत सदन का बुधवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने शुभारंभ किया। सदन में श्री सुखमनी साहिब का पाठ व अरदास कर कार्यालय की विधिवत शुरुआत की गई। नए विद्युत सदन के शुरू होने से अब बिजली निगम के सभी सब डिविजनल कार्यालय एक ही छत के नीचे संचालित होंगे।
इससे न केवल विभागीय कामकाज में आपसी तालमेल बढ़ेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। गोयल ने बताया कि इससे विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक सुचारू व पारदर्शी होगी। वहीं शहर वासियों को अब अलग-अलग जगह भटकने की आवश्यकता नहीं रहेगी, इसके साथ ही चौड़मस्तपुर डिवीजन को भी एक नया ट्रक उपलब्ध कराया गया। इस ट्रक की सुविधा से क्षेत्र में बिजली सेवाओं को और तेज व व्यवस्थित ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के समक्ष जब उन्होंने भवन की मांग रखी थी तो उन्होंने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया था। संवाद