फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब गांव और वार्ड में भी लगाए जाएंगे आधार कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डाक विभाग की ओर से जिले के नागरिकों को आधार कार्ड से जुड़ी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए एक और पहल शुरू की गई है। अब न केवल डाकघरों में आधार केंद्र सुचारू रूप से चल रहे हैं, बल्कि मांग होने पर विभाग गांवों और शहरी वार्डों में विशेष कैंप लगाएगा।
विज्ञापन

प्रवर अधीक्षक डाकघर, अंबाला मंडल के प्रवक्ता अंकुर दूबे ने बताया कि जिले के प्रमुख डाकघरों में प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा आधार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। वर्तमान में यह सेवा अंबाला जीपीओ (अंबाला कैंट), सदर बाजार, बराड़ा, अंबाला शहर प्रधान डाकघर और बलदेव नगर में उपलब्ध है। इन केंद्रों पर कार्य दिवसों के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कार्य किया जा रहा है।
यदि किसी गांव या शहरी वार्ड में 50 या उससे अधिक लाभार्थी उपलब्ध हैं, तो वहां कैंप लगाया जा सकता है। इसके लिए ग्राम सरपंच या नगर पार्षद के माध्यम से आवेदन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें