फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बंद मकान का ताला तोड़कर 80 हजार की नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गणेश विहार में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपये की नकदी और दो सोने की अंगुठियां चोरी कर लीं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गणेश विहार निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रांसपोर्टर हैं।
विज्ञापन

24 जनवरी को वह अपने मकान को ताला लगाकर पैतृक गांव भिवानी गए हुए थे। जब वह 27 जनवरी को वापस लौटे तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा था। अलमारी की जांच करने पर पता चला कि वहां रखी 80 हजार रुपये की नकदी और करीब 12.5 ग्राम वजन की सोने की दो अंगूठियां गायब थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें