फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कबड्डी का इंडोर हॉल नहीं, खिलाड़ियों ने अभ्यास से बनाई दूरी

Thu, 04 Dec 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ के बड़ागढ़ गांव में आधुनिक खेल स्टेडियम बनाया गया है। इस आधुनिक खेल स्टेडियम में बड़ी कमी सामने आई है। खेल स्टेडियम में कबड्डी बाहर मैदान में होती है, जिसके कारण कबड्डी खिलाड़ियों ने दूरी बनाई हुई है। वर्तमान हालात में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी इंडोर हॉल में मैट पर होती है लेकिन बड़ागढ़ स्टेडियम में हॉल ही नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मैदान में तैयारी कर लें फिर भी वह प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। इस कारण खिलाड़ी यहां नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

कबड्डी कोच सुंदर दत्त ने बताया कि मौजूदा समय में स्टेडियम में चार से पांच कबड्डी खिलाड़ी अभ्यास के लिए आ रहे हैं। जो खुले में कबड्डी की तैयारी करते हैं। इसके अलावा ठंड के कारण भी कम खिलाड़ी आ रहे हैं। जबकि इस स्टेडियम में 21 गुणा 45 का इंडोर हाॅल होना चाहिए।
कुछ खिलाड़ी ही कर सकते हैं वार्म अप
बड़ागढ़ में जो आधुनिक खेल स्टेडियम है इसमें 8 गुणा 9 का इंडोर हॉल है। इस हाल में कुछ ही खिलाड़ी वार्म अप कर सकते हैं। जबकि कबड्डी के खिलाड़ियों के लिए 21 गुणा 45 का इंडोर हाॅल होना चाहिए जिसमें एक समय में 50 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा सके। वहीं मैदान में कबड्डी के लिए मार्किंग तक नहीं है। वहीं छोटे हॉल से खिलाड़ियों को काम चलाना पड़ रहा है। इसमें पर्याप्त मैट होने पर भी बिछ नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

तीन महीने बरसात में निकल गए
कोच ने बताया कि स्टेडियम में कबड्डी का खुला मैदान होने के कारण तीन से चार महीने बरसात के कारण खिलाड़ियों ने अभ्यास नहीं किया। जबकि कबड्डी के खिलाड़ी के लिए रोजाना अभ्यास जरूरी है अगर कबड्डी का खिलाड़ी किसी करणवश 10 दिन तक अभ्यास नहीं करता तो वह खिलाड़ी दो महीने पीछे चला जाता है। इस बारे में वह पहले ही अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दे चुके हैं। वहीं कोच ने बताया कि अंबाला में ठंड शुरू हुए एक महीना हो गया है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे वैसे ठंड बढ़ रही है। कुछ दिन में धुंध भी छाने लगेगी ऐसे में वह खिलाड़ियों को खुले में तैयारी नहीं करवा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें