फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 में पंजीकरण बढ़ाने का लक्ष्य

Thu, 04 Dec 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर में मिशन बुनियाद और सुपर-100 का खंड स्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया। विभाग की ओर से दोनों कार्यक्रम में पंजीकरण बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। सेमिनार में विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों और कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चल रहा है। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है और इसकी परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन

हरियाणा सुपर-100 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 फरवरी और परीक्षा 11 फरवरी को निर्धारित की गई है। दोनों कार्यक्रमों में उन्हीं विद्यार्थियों के पंजीकरण पर जोर दिया गया जो 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर रहे हैं। सेमिनार में प्रत्येक विद्यालय से 8वीं और 10वीं के तीन-तीन विद्यार्थी सम्मिलित हुए। सभी विद्यालयों से एक-एक टीजीटी शिक्षक भी उपस्थित रहे।
100 से अधिक विद्यार्थी कर चुके आईआईटी में प्रवेश
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि हरियाणा सुपर-100 के माध्यम से अब तक 100 से अधिक विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश पा चुके हैं। साथ ही मिशन बुनियाद का रेजिडेंशियल कार्यक्रम भी प्रारंभ हो चुका है जिसमें चयनित विद्यार्थी हिसार और कुरुक्षेत्र में हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई करेंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कार्यकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ विवेक मिश्रा और प्रधानाचार्य गुरिंद्र सिंह ने सभी विद्यालयों, एबीआरसी, बीआरपी को यह स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी खंड से 100 प्रतिशत विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें