जलबेड़ा। नॉर्दर्न फार्मर्स मेगा एफपीओ ने पांचवां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों, कृषि विशेषज्ञों और उद्यमियों ने भाग लिया।
इसके अलावा नॉर्दर्न फार्मर्स की कनाडा स्थित सहायक कंपनी के संस्थापक इस आयोजन में खास तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान हरबीर सिंह, रणधीर सिंह, गुरविंद्र सिंह सोही, दुष्यंत सिंह, गुरजिंद्र सिंह और अन्य किसानों ने एफपीओ और नॉर्दर्न फार्मर्स की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के निदेशक पुनीत सिंह थिंद, नवीन कुमार आंतिल, अजय मालिक, अनुराज सिंह, गवनीत सिंह और कनाडा से मनिंद्र गिल ने पिछले पांच वर्षों में किसानों के सशक्तिकरण और एफपीओ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अलग-अलग फसलों के हिसाब से बने एफपीओ किसानों को संगठित कर उनकी आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कनाडा में स्थापित नई सहायक कंपनी और वहां से किसानों के लिए आयत किए जा रही उन्नत कृषि मशीनों और जैव समाधानों की जानकारी दी।