अंबाला। बिजली विभाग की रिटायर्ड कर्मचारी कल्याण समिति की मासिक बैठक सोमवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय में हुई। इस दौरान प्रधान शमा सिंह ने वर्षों से चली आ रही मांगों पर अमल न करने पर भारी असंतोष को देखते हुए हरियाणा सरकार व बिजली निगम के उच्चाधिकारियों के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो अन्य यूनियनों के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कहा कि कैशलैस मेडिकल सुविधा के फार्म कई महीनाें से दिए हुए हैं, लेकिन अभी तक कार्ड नहीं बने हैं। एन आईसी पोर्टल आई कार्ड वितरित करने, आयु 65, 70, 75, 80 पर 5, 10, 15, 20 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोतरी, फैमिली पैंशनर्स को एलटीसी की सुविधा देने सहित कई मांगे लंबित पड़ी हैं। इस बैठक में विजय शर्मा, जय भगवान, सत्य सिंह नेगी, शमशेर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।