अंबाला। छावनी के स्टाफ रोड स्थित उपमंडल भवन में कई विभागों के कार्यालय चल रहे हैं। जिसके कारण लोगों का विभिन्न कार्यालयों में अपने अपने काम करवाने के लिए इस भवन में रोजाना सुबह से शाम तक लोगों को आना जाना लगा रहता है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस उपमंडल भवन में पिछले कई दिनों से समस्याएं पसरी हुई हैं।
एसडीएम कार्यालय और आधार सेंटर कार्यालय के पास बने शौचालयों की टूंटियों में पानी नहीं आ रहा। जिसके कारण लोगों को हाथ धोने में परेशानी हो रही है। लोग शौचालय का इस्तेमाल करने के बाद वाटर कूलर पर पीने के पानी से हाथ धोने को मजबूर हैं। इसके अलावा तहसील कार्यालय से साथ सीढ़ियों के नीचे बेसमेंट में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। कोई भी अधिकारी इन समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
फोटो: 32
बिना हाथ धोए ही जाना पड़ रहा
सुल्तानपुर निवासी अंकुश ने बताया कि वह छावनी के राजकीय कालेज का छात्र है और पढाई के लिए वह लाइब्रेरी में आता है। जब उपमंडल कार्यालय के शौचालय में गया तो देखा कि पानी टूंटियों में पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में वह बिना हाथ धोए ही जा रहा है।
फोटो: 33
मजबूरी में वाटर कूलर पर धो रहे हाथ
छावनी निवासी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि वह तहसील में अपना जमीन से संबंधित काम करवाने के लिए आया था। इसके बाद जब वह शौचालय में बाथरूम करने गया। बाथरूम करने के बाद जब वह टूंटी पर हाथ धोने लगा तो देखा कि पानी नहीं आ रहा हैं। उसने शौचालय में लगी तीनों टूंटियों को खोलकर चैक किया लेकिन किसी में भी पानी नहीं आ रहा। इसके बाद वह वाटर कूलर के पास गया और मजबूरी में पीने वाले पानी पर हाथ धोए।
वर्जन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है जो भी समस्याएं उन्हें चैक करवाकर ठीक करवा दिया जाएगा।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।