छावनी के जीएमएन कॉलेज के स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय स्तरीय एनएसएस शिविर में की प्रतिभागिता।
- फोटो : udhampur
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय स्तरीय सात दिवसीय शिविर में प्रतिभागिता की। यह शिविर गुर्जर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देवधर में राज्य एनएसएस उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित किया गया। यह शिविर युवा मेरे भारत और युवा डिजिटल साक्षरता के लिए थीम के साथ आयोजित किया गया। शिविर में जीएमएन कॉलेज की काजल, निशा, कल्पना, श्रेया और रितिका ने भाग लिया। शिविर में स्वयंसेवकों ने दैनिक जीवन में डिजिटल साक्षरता के उपयोग और विभिन्न अपराधों को रोकने के लिए इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है, इसके बारे में सीखा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने छात्रों को प्रेरित किया। संवाद