फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सराफ कारोबारी की दुकान से सोना चुराने के आरोपी का नहीं लगा सुराग

Tue, 07 Oct 2025 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के पटेल रोड स्थित पटेल रोड स्थित पदमावती ज्वेलर की दुकान से 150 ग्राम ठोस सोना चुराने व अग्रसेन चौक पर बुजुर्ग से सोने के कड़े की ठगी मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। इलाका पुलिस सहित सीआईए-1 व 2 की टीमें भी जांच
विज्ञापन




में जुटी हुई है। आरोपियों के करीब पहुंचाने के लिए वारदात स्थल के अलावा मुख्य हाईवे के भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने इलाके में बिना नंबर के वाहनों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों की वारदातों को सुलझाने के लिए टीम दबिश दे रही है। 3 अक्टूबर को पदमावती ज्वेलर की दुकान से शातिर आरोपी ने गुरु जी को ठोस सोना देने की बात बोलकर दुकानदार को बातों में उलझा लिया था और 150 ग्राम ठोस सोना लेकर फरार हो गया था। दूसरे मामले में सिटी के अग्रसेन चौक के निकट एक्टिवा चालक सरस्वती कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सूद से 5 अक्तूबर को दो युवक बातों में उलझाकर सोने का कड़ा ठग ले गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें