अंबाला। डीआरएम कॉम्पलेक्स के निकट बाइक चालक को पुलिस की टीम ने 11 किलो 500 ग्राम डोडा चुरापोस्त सहित काबू किया। आरोपी की पहचान सुंदर नगर निवासी सुखविंद्र के रूप में हुई। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी की बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।