फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार सोने की चेन चुराने वाली दो महिलाओं का नहीं लगा सुराग

Sat, 13 Jun 2026 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान चार चेन चुराने वाली गिरोह की मुख्य आरोपी दो महिलाएं व एक अन्य व्यक्ति अभी भी गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में पुलिस ने मेरठ के शातिर अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया था और पूछताछ में महिलाओं की जानकारी भी मिल गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी सीआईए-2 की टीमों को उनका सुराग नहीं मिला है जबकि गिरोह के सदस्य आपस में भी रिश्तेदार थे व यू-ट्यूब पर कथा का पोस्टर देखकर अंबाला आए थे व वारदात को अंजाम देकर बस में वापस चले गए थे। उस समय सीसीटीवी में गिरोह के पांच सदस्य दो महिलाएं व तीन पुरुष कैद हो गए थे। बता दें कि 29 अप्रैल को श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। कथा के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर शातिर गिरोह भी अलग-अलग जगह बैठकर घुल मिल गया था। नाचने के दौरान गिरोह से जुड़ी महिलाओं ने चार महिलाओं के गले से चेन तोड़ ली थी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें