फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए के तहत दाखिला न मिलने से नाराज अभिभावकों ने जिला उपायुक्त से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी और छावनी क्षेत्र से दर्जनों अभिभावकों ने सोमवार को अंबाला शिक्षा सदन कार्यालय पहुंचकर 134ए के तहत बच्चों को दाखिला न मिलने के विरोध में विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। नाराज अभिभावकों ने जिला उपायुक्त से भी मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। कहा कि बच्चों को दाखिल नहीं मिल रहा है, केवल आश्वासनों की घुट्टी पिलाई जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लंबे समय से 134ए के तहत बच्चों को दाखिला देने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से खाली आश्वासन मिल रहा है लेकिन निजी स्कूलों के संचालकों ने दाखिला देने से मना कर दिया है। इसके बाद अभिभावक जिला प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को अंबाला शिक्षा सदन पहुंचीं नेहा शर्मा, जसविंद्र सिंह, ममता रानी, जसबीर सिंह, प्रतीक, दीपक, नितिन, सचिन, शालिनी आदि ने बताया कि वह अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख चुकी हैं, लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने साफ इनकार कर दिया। कहा कि वे उनके बच्चों को दाखिला नहीं देंगे। वहीं आए दिन शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। जिला शिक्षा सदन की ओर से 15 जनवरी अंतिम तिथि दी गई थी कि उनके बच्चों का दाखिला करवा दिया जाएगा लेकिन वह भी निकल गई। उधर बच्चों के स्कूलों से टीसी ले ली गई थी। अब वह स्कूल भी दोबारा दाखिला नहीं दे रहे हैं। इस कारण बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं कुछ दिनों में होने वाली हैं। ऐसे में बच्चे घर बैठे हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के कारण वह वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी सही ढंग से नहीं कर पाएंगे। शिक्षा विभाग को चाहिए कि दाखिले की प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से लागू करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें