फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिले के 11 केंद्रों में होगी एनएमएमएसएस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आने वाली 17 नवंबर को जिले के राजकीय स्कूलों में राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए अंबाला से 3368 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रदेशभर में परीक्षा के माध्यम से 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को कक्षा नौंवी से 12वीं तक एक हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। यह स्कीम शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। वहीं, विद्यार्थियों के पंजीकरण में जिला इस बार तीसरे नंबर पर रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत पूरे हरियाणा प्रदेश में से 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए रविवार 17 नवंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से राज्य के विभिन्न केंद्र पर कक्षा आठवीं में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया जाएगा। इसके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें फारूखा खालसा स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीसी बाजार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट, एसडी कन्या महाविद्यालय, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सदर बाजार हिल रोड, हिमशिखा हाई स्कूल श्याम नगर बब्याल रोड, सिख वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, एएस वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सोहन लाल डीएवी गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जीआरएसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं।
विद्यार्थियों को चार साल मिलेगी छात्रवृत्ति
जिला गणित विशेषज्ञ और एनएमएमएसएस के नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा ने बताया कि इस योजना की नियम एवं शर्तें पूर्ण करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को एक हजार रुपए प्रति मास की दर से आगामी चार वर्षों तक कक्षा 9वी, 10वीं, 11वीं और 12वीं में यह छात्रवृत्ति दी जाती है।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में पास एवं चयनित होने वाले विद्यार्थियों को अगले सत्र 2025-26 से कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपए की दर से अगले चार साल तक 12 हजार रुपए की प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी। चयनित होने वाले विद्यार्थियों में से इस योजना के नियम व शर्तें पूर्ण करने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते में सीधे आएगी, लेकिन इसके लिए सभी संबंधित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल पर संबंधित दस्तावेज के साथ अप्लाई करना होगा। इन विद्यार्थियों के लिए यह पोर्टल जून-जुलाई 2025 में खुलेगा। इस पोर्टल पर आवेदन की जिम्मेवारी स्वयं छात्र की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें