फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साइकिलिंग में निरुय और डेजी गुप्ता ने मारी बाजी

विज्ञापन
जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी व निर्णायक मंडली। प्रवक्ता
विज्ञापन
वॉलीबाल में अंबाला की टीम को मिली शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शाहाबाद के खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयु वर्ग (अंडर-14,17 और 19) के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग में साइकिलिंग व वॉलीबाल स्पर्धाएं रोमांचक रहीं। अंडर-14 लड़कों की अलग-अलग स्पर्धाओं में निरुय और शुभम और लड़कियों में डेजी गुप्ता ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार अंडर-17 लड़कों के वर्ग में गुंजन गोडेरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार दूसरी प्रतियोगिताओं में दीक्षा व प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-19 लड़कों के वर्ग में मोक्ष अनेजा ने बेहतरीन समय निकालकर पहला स्थान अपने नाम किया। इसी प्रकार वंश आशा रानी भी अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम रहे। वॉलीबाल में अंबाला की टीम को शिकस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों की भीड़ मौजूद रही। वहीं वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में अंबाला की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। बावजूद इसके वो गुरुग्राम की टीम को नहीं हरा पाई। आयोजन में एईओ जसवीर सिंह सहित डीपीई गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह, रमन सिंह, नसीब सिंह व दलविंदर सिंह आदी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें