फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर हथौड़ा मारकर पड़ोसी महिला को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव केसरी में 15 दिन पहले छज्जा गिरने के बाद पड़ोसी से विवाद इस कदर बढ़ गया कि युवक ने महिला के सिर पर हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। पहले आरोपी कृष्ण ने 52 वर्षीय मेमो देवी के साथ जमकर मारपीट की। जैसे ही महिला के बेटे की नजर उस पर पड़ी तो वह बचाने के लिए आया। इसी बीच खुद को फंसता हुआ देखकर आरोपी ने महिला के सिर पर हथौड़े से दो से तीन वार किए। खून से सनी महिला को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को उपचार के लिए आदेश अस्पताल में लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गांव केसरी निवासी मृतका के पुत्र जगतार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, गांव में मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जगतार ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और अपने बहन-भाइयों में सबसे छोटा है। माता मेमो देवी गांव में ही मजदूरी का काम करती थी। उनके घर के साथ ही आरोपी कृष्ण पुत्र बलविंद्र सिंह का घर है जो आजकल खाली पड़ा है। आरोपी कृष्ण अपने माता-पिता के साथ गांव के सरकारी स्कूल में रहता है। आरोपी के पिता स्कूल के चौकीदार हैं। लगभग 15 दिन पहले कृष्ण के मकान के छज्जे के टुकड़े के नीचे गिरने के कारण उसका भतीजा सुखप्रीत बाल-बाल बच गया था। जिस पर उसकी मां ने आरोपी कृष्ण को उक्त छज्जे को ठीक करने के बारे में कहा था। तब से आरोपी कृष्ण उसके परिवार से रंजिश रखने लगा था।
सुबह सैर करते हुए बेटे ने देखा
मृतका के बेटे जगतार ने बताया कि सुबह जब वह सैर करने के लिए सड़क की ओर गया तो देखा कि आरोपी कृष्ण उसकी मां के साथ मारपीट कर रहा है। वह उनके करीब पहुंचा तो आरोपी ने पहले से ही हाथ में लिए हुए हथौड़े से उसकी मां के सिर व अन्य जगहों पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। जब तक वह मां के पास पहुंचा तो आरोपी मौके से फरार हो चुका था। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश कुमार, थाना प्रभारी, बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें