फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पब्लिक हेल्थ और ठेकेदार की लापरवाही, एक फीट जमीन में दबाई जा रही पाइप

विज्ञापन
गांव रवालों में पानी की पाइप लाइन को लेकर जानकारी देते स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
जलबेडा। रवालों गांव में पिछले एक सप्ताह से लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। पब्लिक हेल्थ और ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। इस दौरान ग्रामीण मंगल सिंह, दरबारा, लाल सिंह, मनप्रीत सिंह ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से उनके गांव में नई पाइप लाइन डलवाई जा रही है। नियम के तहत पाइप लाइन को तीन फुट जमीन में दबाया जाए लेकिन पाइप लाइन मात्र एक फुट ही जमीन के नीचे दबाई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि यह पाइप लाइन किसी भी समय टूट सकती है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनसे नए कनेक्शन का अतिरिक्त चार्ज भी लिया जा रहा है जबकि उन्हें नई लाइन की जरूरत नहीं है, क्योंकि पुरानी लाइन ठीक है। लोगों ने अधिकारियों से मौके का मुआयना करने की गुजारिश की है ताकि समस्या का समाधान हो। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह चंडीगढ़ मुख्यालय तक जाएंगे और कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन





इस संबंध में ठेकेदार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पाइप लाइन को और गहरा करवा दिया जाएगा।


- कुलबीर, ठेकेदार।



पाइप लाइन जमीन के नीचे कम से कम ढाई फीट तक दबनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई समस्या न हो।
- अनुराग, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।

गांव रवालों में पानी की पाइप लाइन को लेकर जानकारी देते स्थानीय लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें