फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिना पैमाइश सीवरेज लाइन बिछाने में लापरवाही, जांच के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद की 10 साल बाद वीरवार को हुई हाउस की बैठक में सत्ता पक्ष या विपक्ष दोनों ने एक दूसरे पर लापरवाही के आरोप जड़े। वहीं सत्ता पक्ष से नप अध्यक्ष भी कुछ विकास कार्यों के न होने की दुहाई देती दिखीं।
विज्ञापन

बैठक में सभी पार्षदों ने 300 करोड़ रुपये से बिछाई जा रही सीवरेज पाइप लाइन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। आरोप है कि बिना किसी पैमाइश के पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस कारण छावनी क्षेत्र खुदा पड़ा है, लोग चोटिल हो रहे हैं।
इसकी जांच होनी चाहिए। इस आपत्ति के बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने चार सदस्यीय समित का गठन कर दिया। ये समिति वार्ड पार्षदों के साथ जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद ही ठेकेदार को भुगतान करने के संबंध में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वार्ड 14 पार्षद हरमिंदर सिंह ने रामबाग रोड पर एक जमीन की जांच की मांग की तो वार्ड 27 के पार्षद शिवजी काकरान ने इस पर आपत्ति जताई कि इस मामले का एजेंडे से कोई लेना-देना नहीं है।
इस मुद्दे को लेकर दोनों में तीखी नौक-झौंक भी हो गई। वार्डों की सफाई का मुद्दा भी हाउस की बैठक का मुख्य बिंदू रहा। सभी वार्ड पार्षदों ने इस मुद्दे पर नप अधिकारियों को घेरा कि कर्मचारी वार्ड में आते ही नहीं हैं, उन्हें ढूंढना पड़ता है। इस मुद्दे को लेकर सभी पार्षदों ने संबंधित क्षेत्र में एक सुपरवाइजर की तैनाती के निर्देश दिए जोकि पार्षद के हमेशा संपर्क में रहेगा ताकि वार्ड की गंदगी का समाधान करवाया जा सके। वार्ड 25 के पार्षद राहुल सोनकर ने अपने क्षेत्र के बद्दतर हालात की जानकारी फोटो के माध्यम से नप के कार्यकारी अधिकारी को दी कि कि किस प्रकार सड़क पर डाले जा रहे गोबर ने सफाई व्यवस्था को चौपट कर दी है।
अधिकारी ने गोबर फैंकने वालों पर जुर्माना करने और यहां दीवार खड़ी करने के निर्देश दिए। वार्ड 29 के पार्षद सुधीर जयसवाल ने हाउस बैठक में फंड की कमी को मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक तरफ तो स्वामित्व योजना के तहत दुकानों को बेचकर 33 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्ति का बखान किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ नप के पास विकास कार्यों के लिए कोई फंड ही नहीं है।
जबकि यह पैसा तो सीधा निकाय विभाग के खाते में चला गया।वार्ड 29 के पार्षद सुधीर जयसवाल ने हाउस की बैठक के दौरान नप के कार्यकारी अधिकारी के समक्ष स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया। उन्होंने पुरानी स्ट्रीट लाइटों की जगह महंगी फैंसी लाइटों के लगाने पर आपत्ति दर्ज करवाई।
जब उन्होंने मंत्री का नाम लिया तो भाजपा पार्षद भड़क गए और कहा कि अंबाला छावनी की सुंदरता के लिए यह फैंसी लाइटें लगाई जा रही हैं। वार्ड एक से लेकर 15 के पार्षदों ने डोर-टू-डोर सुविधा पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सुविधा धरातल पर नहीं मिल रही। आज भी उनके क्षेत्र की गलियों में कोई भी कर्मचारी व ट्रॉली कूड़ा उठाने के लिए नहीं जा रही है। ऐसे में इस मामले की जांच भी होनी चाहिए कि 32 वार्डों का ठेका लेने के बाद भी ठेकेदार क्यों काम नहीं कर रहा। संवाद
काली पट्टी बांध पहुंचे पार्षद : वार्ड नंबर 14 के पार्षद हरमिंदर सिंह हीरा बाजू पर काली पट्टी बांधकर नप की हाउस बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हुआ। उल्टा सड़कें तोड़कर डाली जा रही सीवरेज पाइप मुसीबत बन गई है और इससे गलियों में जलभराव हो गया है।
: टांगरी की खुदाई व तटबंध अधूरा : वार्ड 11, 12 व 13 के पार्षद नीलम कश्यम, सतीश कुमार व ऋतु वर्मा ने टांगरी नदी की खुदाई का मुद्दा भी हाउस की बैठक में उठाया कि सिंचाई विभाग सही तरीके से अपना काम नहीं कर रहा। जहां तटबंध बनाने की जरूरत थी, वहां बनाया ही नहीं गया और जहां जरूरत नहीं थी, वहां बना दिया गया। इस दौरान नारायणगढ़ क्षेत्र में आने वाले वार्ड की समस्या को लेकर भी पार्षद ने आपत्ति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें