फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बर्फखाने में फिर चोरी बिजली मीटर, एसडीओ तक पहुंची शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। करोड़ों रुपये की बर्फखाने से जुड़ी जमीन पांच एकड़ विवाद शुक्रवार एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। रात के समय किसी अज्ञात ने यहां बने एक घर से बिजली का मीटर चोरी कर लिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तरफ से जानकारी बिजली निगम के एसडीओ को दी गई पर समस्या के समाधान के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित व्यक्ति ने मामले की जानकारी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को देने का निर्णय लिया है।
बर्फखाने की जमीन से जुड़ा मामले का विवाद पिछले माह से चल रहा है। यहां जेसीबी की मद द से जमीन को समतल करने की कार्रवाई की गई थी। जब इसकी जानकारी नगर परिषद सहित अंबाला के प्रशासक तक पहुंची तो यहां चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया। इसके बाद बोर्ड को भी किसी ने उखाड़ लिया। जब मामला कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने यहां पुन: बोर्ड लगाने और मामले की जांच के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें