फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नीरज चोपड़ा ने शादी के बाद पहली बार पत्नी हिमानी के साथ साझा की फोटो

विज्ञापन
फेरों की रस्म पूरी करते गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
- पानीपत के ओलिंपिक मेडलिस्ट ने हिमानी मोर के साथ हिमाचल में की थी शादी
विज्ञापन


- अचानक शादी की फोटो साझा करके भी उन्होंने प्रशंसकों को चौका दिया था

- अब इसी तरह शादी के बाद की फोटो की है साझा

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। गाेल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पत्नी हिमानी मोर के साथ शादी के बाद पहली बार फोटो साझा की हैं। वे दोनों तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। नीरज ने ये फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं। उन्होंने लिखा कि दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेनिस खिलाड़ियों को जीत के लिए मैदान में देखने का मौका मिला। उनकी फोटो पर प्रशंसक लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा कर रहे हैं। नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पांच फोटो साझा की हैं। तीन में वे खुद व पत्नी संग नजर आ रहे हैं। दो फोटो विंबलडन कोर्ट के हैं।
नीरज चोपड़ा ने कहा कि यह उनका प्रथम टेनिस है। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इतने सारे लोग हैं और हर किसी में टेनिस के लिए जोश नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि रोजर फेडरर स्विटजरलैंड के लिए अच्छा खेल रहे हैं। वे उनसे एक टूर्नामेंट में मिले हैं। उनसे बात कर अच्छा लगता है। वे हर चीज को मेंटेन रखते हैं। एक खिलाड़ी को ऐसा करना भी चाहिए। एक खिलाड़ी के लिए उसके खेल, वेल्यू और परिवार में तालमेल होना चाहिए। किसी भी खेल में उनकी इच्छा यानी विल पावर का होना जरूरी है।
विज्ञापन

नीरज ने जनवरी में की थी शादी

नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी को हिमाचल के सोलन स्थित एक रिसोर्ट में सोनीपत की टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की थी। उन्होंने शादी की फोटो भी इसी तरह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। इन फोटो को लगातार लाइक और कमेंट मिले थे। इसी तरह अब अपनी पत्नी हिमानी मोर के साथ फोटो साझा की हैं। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज अपने खेल अभ्यास के लिए देश से बाहर हैं। पिछले दिनों भारत में आयोजित टूर्नामेंट में शामिल होने आए थे। उनके विदेश से लौटने के बाद रिसेप्शन किया जाएगा। उनकी शादी का रिसेप्शन भी बाकी है।
विज्ञापन

नीरज की पसंद अनुसार भारत में की शादी
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे। इसके बाद दोनों के परिवार के सदस्य आपस में मिले। नीरज चोपड़ा भारत में ही शादी का कार्यक्रम कराना चाहते थे। वेडिंग प्लानर ने भी उनकी शादी की गोपनीयता रखने में हाथ खड़े कर दिए थे। नीरज के परिजनों ने हिमाचल के सोलन में एक रिसोर्ट बुक किया। पंडित भी की-पेड फोन चलाने वाला लेकर आए। इनके अलावा शादी में शामिल परिजनों के मोबाइल भी चंडीगढ़ रखवा लिए थे। रिसोर्ट में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को इस दौरान मोबाइल का प्रयोग न करने की शर्त रखी थी। नीरज चोपड़ा ने इसके कई दिन बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के फोटो अपलोड किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें