फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रवीण ने बताया कि लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में आगामी 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली, पानी और पेंशन मामलों का निपटारा होगा। इस कड़ी में जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है ताकि लोगों तक इसकी अधिक जानकारी पहुंच सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत का फायदा ले सकें।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी प्रवीण ने बताया कि इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबंधित प्री-लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत में लगाकर निपटाए जा सकते हैं। स्थायी लोक अदालत, एडीआर सेंटर अंबाला में स्थापित है। उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत में लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें